You are currently viewing शिक्षक दिवस: हर साल 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

शिक्षक दिवस: हर साल 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्टूडेंट्स के जीवन को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका वाले शिक्षकों को समर्पित है। हमारे यहां यह दिन इसी तारीख को मनाने का अपना अलग महत्व है। दरअसल, यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था।डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति होने के साथ ही एक महान विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न प्राप्तकर्ता थे।

Teachers Day 2024

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किए थे। उन्होंने हमेशा से ही शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। उनका मानना था कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। एक सच्चा शिक्षक अपने शिष्य को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते हैं और उनका जीवन सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, इसलिए शिक्षकों की अनदेखी ठीक नहीं।

Also Read: मथुरा, वृंदावन में कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी?

  • देशभर में 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन खासतौर पर शिक्षकों के अहम योगदान को समर्पित है।
  • इन मौके पर आइए जानते हैं शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्व

Happy Teachers Day 2024 Wishes

Leave a Reply