Dhanteras 2024 कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इस वजह से इस तिथि को Dhanteras या धनत्रयोदशी तिथि के नाम से ही जाना जाता है।
भगवान धन्वंतरि के अलावा इस दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। इस दिन दीपावली का पर्व शुरू हो जाता है और इस दिन सोना-चांदी या नए बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं Dhanteras क्यों मनाया जाता है और इसकी कहानी क्या है।
कब है Dhanteras 2024 ?
सनातन धर्म से सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। वहीं, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर में होगा। Dhanteras के अवसर पर संध्याकाल में भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। इसके लिए 29 अक्टूबर को Dhanteras मनाया जाएगा।
वहीं, साधक (व्यक्ति) सभी प्रकार की खरीदारी दोनों दिन कर सकते हैं। इस दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक है। वहीं, वृषभ काल शाम 06 बजकर 31 मिनट से 08 बजकर 27 मिनट तक है।
कौन हैं भगवान धन्वन्तरि
भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धन्वंतरि जी भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से 12वें अवतार माने गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे।
भगवान धन्वंतरि की चार भुजाएं हैं। ऊपर के एक हाथ में शंख, दूसरे में कलश और नीचे के तीसरे हाथ में जड़ी बूटी और चौथे में आयुर्वेद ग्रंथ है।
Dhanteras को भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। Dhanteras पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सेहत और निरोगी शरीर का आशीर्वाद मिलता है।

Dhanteras शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सुबह इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके बाद त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है।
इस शुभ तिथि पर अभिजीत मुहूर्त योग का भी निर्माण हो रहा है। शिववास योग सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक है।
वहीं, उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
Dhanteras पर भूलकर भी न खरीदें ये पांच चीजें
इस दिन सोना, चांदी व झाड़ू को खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे पूरे साल घर में बरकत बनी रहती हैं।
परंतु इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि Dhanteras पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।
लोहा न खरीदें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार Dhanteras के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार Dhanteras पर लोहे की वस्तु को घर लाने से आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन एलुमिनियम की वस्तुएं भी न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इस दौरान स्टील की चीजें भी न लें। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है।
मिट्टी के बर्तन
मान्यताओं के अनुसार Dhanteras के दिन मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।
कांच के बर्तन
आमतौर पर Dhanteras के दिन घर की सजावट व रसोई घर की चीजों की खरीदारी की जाती हैं। इस दौरान कुछ लोग कांच के बर्तन भी घर ले आते हैं, जो उचित नहीं हैं। मान्यताओं के अनुसार Dhanteras के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे बरकत पर प्रभाव पड़ सकता है।
काले कपड़े
इस दौरान वस्त्रों को खरीदना बेहद शुभ होता है। परंतु काले रंग के कपड़े न खरीदें। इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती हैं। आप अन्य रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।